दोस्तों आजमगढ़ जिले में दो समुदाय के लड़के और लड़की के विवाह का मामला प्रकाश में आया है। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी सूरज को दो वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया था। लड़के और लड़की का प्यार समय से साथ परवान चढ़ता गया। यही कारण है कि दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे। दो वर्ष के बाद प्रेमी सूरज ने धर्म की दीवार को तोड़ते हुए मुस्लिम लड़की से शादी करने का फैसला लिया। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो अलग धर्म के होने के कारण पहले तो ऐतराज जताया पर बाद में जब प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं होने पर दोनों ने शादी करने का फैंसला कर लिया।
लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग धर्म से होने के बाद भी अतरौलिया क्षेत्र के सम्मो मंदिर में दोनो ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। मुस्लिम युवती मोमिन ने हिन्दू धर्म अपना कर अपने हिन्दू प्रेमी सूरज के गले में वरमाला डालकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया। मंदिर परिसर में सात फेरों के साथ प्रेमी युगल को परिजनों व लोगों द्वारा नवदंपत्ति को खुशमय जीवन का आर्शीवाद दिया। लड़के ने मुस्लिम युवती से शादी हिंदू रीति रिवाज और सिंदूरदान के बाद सम्मोमाता मंदिर से आशीर्वाद लेकर घर आया। सूरज ने बताया कि यह शादी परिवार वालों के रजामंदी से हो रही है। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। दोनों लोग शादी के लिए राजी हैं। वहीं लड़के की मां रीता का कहना है कि मेरा बेटा एक लड़की से प्रेम करता था आज लड़के ने शादी की। शादी के बाद लड़की को घर लाई हूं.
हिंदू लड़के के साथ सात फेरे लेने वाली लड़की मोमिन का कहना है कि हम लोग दो वर्ष से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। और आज हम लोग शादी कर रहे हैं। इसमें किसी प्रकार का परिजनों का कोई दबाव नहीं है। जाति धर्म और मजहब की दीवार तोड़कर हम लोग शादी करके खुश रहना चाहते है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के गौरव सिंह का कहना है कि जिस तरह से मुस्लिम समाज की बेटी ने जिस तरह से हिंदू लड़के से शादी किया। इसका हम लोग स्वागत करते हैं। ऐसी बहनें जो सनातन धर्म स्वीकार करती हैं उनका हम लोग स्वागत करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात अतरौलिया थाने के इंस्पेक्टर रूद्रभान पांडेय लड़के के घर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए इंस्पेक्टर रूद्रभान पांडेय ने बताया कि लड़के और लड़की ने रजामंदी से विवाद किया है। ऐसे में कहीं से भी किसी तरह की शांति-व्यवस्था बाधित नहीं हो रही है।