देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने पुत्र की शादी में शनिवार को शामिल हुए । यह शादी शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर मैं संपन्न हुई । राजनाथ सिंह भी इस शादी में उपस्थित रहे। राजनाथ सिंह जी ने इस लड़के को तब गोद लिया था जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। राजनाथ सिंह ने अनुसूचित जाति के इस लड़के को इसलिए गोद लिया था ताकि उसके भविष्य को अच्छा बेहतर कल दे सकें। इसी लड़के की शादी में नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने राजनाथ सिंह जी गाजीपुर पहुँचे।
राजनाथ सिंह जी ने इस से संबंधित ट्वीट भी किया। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा,” जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तब एक बच्चे की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी मैंने उठाई थी। वह बच्चा आज पढ़ लिख कर डॉक्टर बन गया है।
आज उसी डॉक्टर बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जा कर शामिल हुआ,और उसे अपनी शुभकामनाएँ दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से ही यह एक बड़े संतोष और बहुत ही आनंद का क्षण है।”
आपको बता दें कि जब राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे । उस वक़्त सैदपुर नगर के वार्ड 11 के मदारीपुर में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला सुशीला देवी के बेटे बृजेन्द्र ने आश्रम पद्धिति विद्यालय वाराणसी में आठवीं क्लास में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया था।। उस समय के तत्ककालीं मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह जी थे। राजनाथ सिंह फोन पर बृजेन्द्र के परिवार के परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली थी। तब उन्हें पता लगा था कि बृजेन्द्र के पिता का देहांत हो चुका था। तब राजनाथ सिंह ने इस बच्चे को गोद लिया था।
इसके बाद से ही 9वीं कक्षा से लेकर एमबीबीएस में सेलेक्शन होने तक हर कदम पर राजनाथ सिंह जी ने इस बच्चे की पिता की भूमिका बखूबी निभाई। प्रदेश और देश के अहम पद पर सेवारत रहते हुए भी राजनाथ सिंह अपने दत्तक पुत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे और उनसे समय समय पर मिलते भी रहे। राजनाथ सिंह जी की ही बदौलत आज बृजेन्द्र एक बेहतर करियर और भविष्य हासिल कर सकें हैं। राजनाथ सिंह कारण ही आज बृजेन्द्र आज एक सफल डॉक्टर हैं। बृजेन्द्र कहते हैं कि राजनाथ सिंह जी ने उन्हें कभी भी पिता की कमी नही महसूस होने दी।
सोर्स:https://newstrack.com/uttar-pradesh/defense-minister-rajnath-singh-will-reach-ghazipur-on-27-february-to-bless-the-doctors-son-in-marriage-788636.html