इन दिनों सनी लियोनी के बेटे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सनी के बेटे को करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान से काफी कम्पेयर किया जाता है। इंटरनेट पर चर्चा शुरू हुआ कि सनी के बेटे की शक्ल तैमूर से काफी मिलती है। बेटे की तैमूर से कम्पेरिजन पर सनी ने पहली बार कमेंट किया है।
दरअसल, हाल ही में सनी से पूछा गया कि उनके बेटे की तुलना तैमूर से काफी हो रही है, इस पर आपका क्या कहना है। तो सनी ने कहा, ‘हां ये तुलना चल रही है, अशर का चेहरा गोलु है तो इसीलिए वो तैमूर के जैसे दिखता है।
सोशल मीडिया तो जो चाहता है वो करता है। तैमूर बहुत, बहुत प्यारा बच्चा है और अशर भी बेहद क्यूट है।’सनी लियोनी के तीन बच्चे अशर, नोआ और निशा हैं। अशर और नोआ हूबहू तैमूर अली की तरह नज़र आते है। जब भी सनी के बेटों की कोई तस्वीर सामने आती है तो हर कोई पहली नज़र में धोखा खा जाता है। पहली बार जब सनी ने अपने बेटे अशर के साथ फोटो शेयर की तो कई लोगों ने उसे तैमुर ही समझा था।
सनी भले ही अपने काम में बहुत बिजी रहती हैं, लेकिन वो अपने काम से बच्चों के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वो बच्चों के साथ आउटिंग पर निकलती हैं या बेटी निशा को स्कूल छोड़ने भी जाती रहती हैं।
सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं। 2017 में सनी ने बेटी को गोद लिया था और 2018 में सनी सरोगेसी के जरिए दो बेटों की मां बनीं जिनके नाम अशर और नोआ सिंह वेबर हैं।
सनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकोकोला’ में नजर आएंगी। इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए सनी उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोली सीख रही हैं।